संगठित अपराध पर शिकंजा: मोतिहारी पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की छापेमारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मोतिहारी में पुलिस प्रशासन ने संगठित अपराध, रंगदारी व भू-माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में यह ऑपरेशन पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। नगर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने राजद नेता देवा गुप्ता, सब-रजिस्टार और 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एक साथ 13 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के विशेष दस्ते द्वारा की गई इस छापेमारी में सदर एएसपी शिवम धाकर ने खुद मोर्चा संभाला और छापेमारी का नेतृत्व किया। इस दौरान देवा गुप्ता के करीबी सहयोगी चूमन पटेल के घर से एक लाइसेंसी नागालैंड निर्मित हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में छतौनी थाना में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में भू-माफिया और अपराधियों में दहशत फैल गई है। एएसपी शिवम धाकर ने कहा कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी और इस तरह के अपराधों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस का यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article