पाक में एयर स्ट्राइक,हमले में 70 से ज्‍यादा आतंकी ढेर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है.ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने  पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है. अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस हमले में 70 से ज्‍यादा आतंकी मारे गए हैं 55 से ज्‍यादा आतंकी घायल हुए हैं. भारतीय सेना ने बीती रात 1.44 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए.

पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारत-नेपाल बार्डर पर भी हाई अलर्ट है. बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर पर एसएसबी (SSB) जवान मुस्तैदी के सीमा पर हर आने-जाने वालों की जांच कर रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है.बिहार में नेपाल बार्डर से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड या आईडी दिखाना होगा. साथ ही साथ सीमा पार करने के लिए  जरुरी काय का विवरण देना होगा. सीमा चौकी पर एसएसबी (SSB) की ओर से विशेष एंट्री पंजीयन बनाया गया है, जिसमें हर आने जाने वालों की पूरी सूचना दर्ज की जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जंगल और नदी के रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. 24 घंटे जवानों को गश्त पर रहने और सभी रास्तों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. 21वीं बटालियन के साथ ही एसएसबी 65 वी बटालियन भारत नेपाल सीमा के सभी चेक पोस्टों पर पूरी तरह से मुस्तैद है. भारत नेपाल के बीच आने वाले वाहनों के साथ ही सामानों की जांच की जा रही है.

Share This Article