अन्य खिलाड़ियों से अलग क्यों कोहली? BCCI पर उठ रहे गंभीर सवाल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को विशेष छूट मिलने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वहीं, विराट लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। अक्टूबर में होने वाले वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। विराट ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्याल ले लिया है। वहीं, अक्टूबर में होने वाले आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह खेलते दिखेंगे। वहीं, आने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा। लेकिन इसे लेकर विराट को बीसीसीआई ने स्पेशल ट्रीटमेंट दी है। दरअसल, बात ऐसा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का 29 अगस्त को बेंगलुरू में फिटनेस टेस्ट हुआ। इसमें रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। लेकिन इस दौरान विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट लंदन में हुआ। तो वहीं कोहली को मिले स्पेशल ट्रीटमेंट पर लोगों ने BCCI सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसे लेकर BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि विराट कोहली ने पहले अनुमति ली होगी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि, भविष्य में खिलाड़ियों को ऐसी छूट मिल सकती है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे का मुकाबला होने वाला है। इसमें पहला मैच 19 अक्टूबर(पर्थ), दूसरा मैच 23 अक्टूबर(एडिलेड) और तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर(सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) में खेला जाएगा।

Share This Article