ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर हाई अलर्ट, आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक .

City Post Live

Operation Sindoor

सिटी पोस्ट लाइव : 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया. भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पूरे एलओसी को हाई अलर्ट पर रखा गया है.किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है. सेना द्वारा जमीन से आसमान तक निगरानी की जा रही है. 

जोधपुर में अगले आदेश तक निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने आज से अगले आदेश तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी की घोषणा की है.ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने आज गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.इस बैठक में  सभी दलों को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य अभियान की जानकारी दी जाएगी. साथ ही सीमा की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी विमर्श होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पाकिस्तान स्थित आतंकी सेंटरों को ध्वस्त करने के बाद सभी दलों ने सेना के इस अभियान का समर्थन किया है. बैठक में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है.बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे. विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की सूचना है.

Share This Article