आज बिहार आएगा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर, पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.

City Post Live

India-Pakistan Ceasefire

सिटी पोस्ट लाइव : भारत-पाकिस्तान सीमा पर शहीद बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज सोमवार को बिहार स्थित उनके पैतृक गांव आएगा. पुलिस सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी.सीजफायर के तीन घंटे बाद ही शनिवार की देर शाम पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बिहार के छपरा निवासी बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए. उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए बिहार से परिजन जम्मू पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने मो. इम्तियाज के शहीद होने पर शोक संवेदना व्यक्त की है..

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जम्मू में डयूटी के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.सीएम नीतीश ने कुमार ने शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश सदैव याद रखेगा. सीएम ने कहा कि शहीद इम्तियाज के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही शहीद इम्तियाज का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. अपने साथियों को बचाते हुए उन्होंने अपनी कुर्बानी दे दी थी. सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर पहुंचेगा.

मो. इम्तियाज के बलिदान पर एकतरफ जहां उनके गांव के लोगों में गर्व है तो दूसरी तरफ उनकी शहादत पर मायूसी भी छायी हुई है. इम्तियाज के एक और भाई बीएसएफ में हैं. शहीद की पत्नी का हाल में ही ऑपरेशन हुआ था. उनसे शहादत की खबर शुरू में छिपा ली गयी. मो. इम्तियाज का बेटा पिता के पार्थिव शरीर को लेने जम्मू पहुंचा था.मो. इम्तियाज ईद में अपने गांव आए थे.

Share This Article