दलित छात्रों से संवाद करने का राहुल गांधी का कार्यक्रम अधर में, जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति?

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : कांगेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में छात्रों से सीधे संवाद करनेवाले थे.लेकिन समाज कल्याण विभाग ने उन्हें अनुमति देने से मना  कर दिया है.उनका कार्यक्रम अधर में लटक गया है. जिला प्रशासन ने भी  फिलहाल अनुमति नहीं दी है. आंबेडकर छात्रावास कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण विभाग से अनुमति लेना था लेकिन विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन ने भी अनुमति नहीं दी.

कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी का दरभंगा आगमन सुबह 11 बजे होना था. दरभंगा के मोगलपुरा मोहल्ले के अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में छात्रों से सीधे संवाद का प्रोग्राम था. अब खबर सामने आ रही है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है. जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा की ओर से इस संबंध में लेटर जारी किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नही मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क उठे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस के बिहार प्रभारी सह सचिव सुशील पासी ने कहा कि ‘डंके की चोट पर दरभंगा अपने कार्यक्रम में राहुल गांधी आएंगे. कल होगा आर-पार की लड़ाई होगी. अनुमति नहीं मिलने वाले दरभंगा ज़िला कल्याण पदाधिकारी के पत्र को फर्जी बताया.’ उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के नेता को देश मे कही भी जाने, छात्रों से बात करने से नहीं रोका जा सकता. एक अधिकारी के आदेश पर आयोजन को रोकना गलत है.’

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दलित-अतिपिछड़ा दांव खेलने की कोशिश कर रही है.दलित  अतिपिछड़ा वोटबैंक को साधने को लेकर कांग्रेस बहुत सक्रीय है. राहुल गांधी जब भी बिहार पहुंचे हैं वो दलित और अतिपिछड़ा की ही बात कर रहे हैं. कांग्रेस ने पहली बार बिहार में अत्यन्त पिछड़ा मोर्चा का सेल बनाया गया है. इसकी जिम्मेदारी बिहार में अतिपिछड़ों के लिए एजेंडा तय करना, उसके समस्याओं को सामने रखना और राहुल गांधी को फीडबैक देना है. इससे पहले कांग्रेस ने किसी भी राज्य में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से सेल का निर्माण नहीं किया.

Share This Article