सिटी पोस्ट लाइव :खान सर ऑपरेशन सिंदूर को जीवन भर नहीं भूल पायेगें.इसी ऑपरेशन के दौरान उन्होंने चुपके से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने स्टूडेंट्स को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही शादी करने का खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने स्टूडेंट्स के लिए भोज का आयोजन करनेवाले हैं. 6 जून को उन्होंने स्टूडेंट्स को दावत दी है.
वीडियो में खान सर कहते हैं, ‘तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी भी कर ली. अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं. ये बात सबसे पहले मैंने आप लोगों को बताई है क्योंकि मेरा वजूद आप लोगों से ही है.’ दरअसल, खान सर अपने स्टूडेंट्स को परिवार मानते हैं. इसलिए उन्होंने सबसे पहले उन्हें ही अपनी शादी की खबर दी.
खान सर की बात सुनकर क्लास में बैठे स्टूडेंट्स खुशी से चिल्लाने लगे. वे कहने लगे कि सर, मैडम की फोटो तो दिखा दीजिए. स्टूडेंट्स अपनी ‘मैडम’ को देखने के लिए उत्सुक थे. अब खान सर की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. कार्ड में उनकी दुल्हन का नाम AS Khan लिखा हुआ है. हालांकि, दुल्हन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. खान सर ने 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी रखी है. इसके लिए उन्होंने डिजिटल इन्विटेशन भी भेजा है.