बिहार के लोग गर्मी से बेहाल, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

Manisha Kumari

Bihar Rain Alert

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हैं. कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है जबकि कई जगह लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं. लेकिन राहत की बात ये है कि  मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है.मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बांका, मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, सुपौल और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है.40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है. बिजली गिरने और चमकने का भी खतरा बना हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस साल मानसून लगभग 15 जून तक बिहार में पहुंच सकता है. इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना भी है. ज्यादा बारिश की वजह से कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है.बिहार के पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जैसे जिलों में फिलहाल सिर्फ बादल छाए रहेंगे और वहां उमस भरी गर्मी रहेगी, जो लोगों को परेशान कर सकती है.

TAGGED:
Share This Article