फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केके पाठक,बने कैबिनेट सचिवालय के अपर सचिव.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार वरिष्ठ चर्चित  IAS के.के पाठक को कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव (Additional Secretary) नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अहम नियुक्तियां की हैं.इसी क्रम में के.के. पाठक को नई जिम्मेवारी मिली है. बिहार कैडर के चर्चित और तेज-तर्रार छवि वाले IAS अधिकारी केशव कुमार पाठक (केके पाठक) कोवर्तमान में वे बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

के के पाठक एक कड़क आईएएस अधिकारी है. वो 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. उनकी नियुक्ति कैबिनेट सचिवालय में उस पद पर की गई है जिसे संयुक्त सचिव स्तर से अस्थायी रूप से अपर सचिव के स्तर पर अपग्रेड किया गया है.  के.के पाठक का कार्यकाल बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में काफी चर्चित रहा. उन्होंने कई कठोर निर्णय लिए जिनसे राज्य के शिक्षकों और अभिभावकों के बीच नाराजगी भी देखी गई. तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से उनकी तनातनी ने भी सुर्खियां बटोरी थीं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उनका तबादला शिक्षा विभाग से कर दिया गया और उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेजा गया.वो इस पद पर जाने को तैयार नहीं हुए.छुट्टी पर चले गये .उन्होंने  इसी दौरान  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दे दिया.उसी आवेदन के आधार पर अब उनको केंद्र सरकार ने नई जिम्मेवारी दे दी है.केन्द्र सरकार ने इसी क्रम में 2000 बैच के IAS अधिकारी एन. सरवन कुमार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. वे भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

Share This Article