, और कमरा बंद कर… बिहार के बेतिया में सनसनीखेज घटना
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा 16 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर उससे बलात्कार करने और जबरदस्ती उसकी की मांग में सिंदूर भी डाल देने का मामला सामने आया है.पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां और दादी ने उसे बचाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
31 मई की शाम करीब 6 बजे रघु शर्मा नाम का एक युवक पीड़िता के घर में जबरदस्ती घुस गया. उसने किशोरी के साथ गलत काम करने की कोशिश की. किशोरी ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगी. हो हंगामा सुनकर पीड़िता की मां और दादी वहां पहुंच गईं. इसके बाद आरोपित मौके से भाग गया.लेकिन भागने से पहले उसने जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रघु शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर उसके गांव के रघु शर्मा के खिलाफ साठी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में पंचायत भी हुई. पंचों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज करवाया.
इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.