सिटी पोस्ट लाइव : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देबी के सरकारी आवास के बाहर जश्न का माहौल है.ढोल ताशे बजाये जा रहे हैं.महिलायें नाच रही हैं. ना होली है ना कोई पर्व है लेकिन लालू प्रसाद यादव की आवास के बाहर ढोल ताशा क्यों बज रहा है.महिलायें नृत्य कर रही हैं.सोहर गा रही हैं. नाच गाने की आवाज सुनकर भला लालू प्रसाद यादव चुपचाप कहाँ बैठनेवाले थे.वो भी आवास के बाहर आ गये. कुछ देर ध्यान से देखा फिर अंदर चले गये.
लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर नाच गा रही ये महिलायें बख्खो समुदाय की हैं. ढोल ताशा बजा रही है और तेजस्वी यादव के बेटे को आशीर्वाद देने पहुंच गई. उन्होंने कह दिया कि हम आशीर्वाद देने पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे .अब लालू प्रसाद यादव की आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों के घेरे के बीच ये महिलायें शोहर गा रही हैं.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बेटे को आशीर्वाद देकर ही वो वापस जायेगीं.