बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, काफिले में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, सुरक्षाकर्मी जख्मी.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव :शुक्रवार को तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गये ।  हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के  गोढिया पुल के निकट रात मे  अनियंत्रित ट्रक ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव के काफिले में शामिल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी मे बैठे एस्कॉर्ट में शामिल सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए।  सभी को तेजस्वी प्रसाद यादव खुद इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां डॉक्टर ने घायलों का इलाज किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घायलों की पहचान रामनाथ यादव, ललन कुमार और धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है।  पुलिस ने पटेढा टोल प्लाजा के निकट से ट्रक को जब्त कर लिया।  चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सदर अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग सुबह 10:00 बजे मधेपुरा कार्यक्रम के लिए गए थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापस लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रूके थे, इसी दौरान एक ट्रक ने अनबैलेंस होकर ठीक उनके सामने दो-तीन वाहनों में टक्कर मार दी।  

उन्होंने कहा कि चालक और सुरक्षाकर्मी वहां खड़े थे, जिसमें दो-तीन लोग जख्मी हो गए।  बताया जा रहा है कि तेजस्वी से ठीक 5 फीट की दूरी पर यह हादसा हुआ है।  अगर थोड़ा इधर-उधर होता तो तेजस्वी भी दुर्घटना का शिकार हो जाते। तेजस्वी ने कहा कि घटना के बारे में प्रशासन के लोगों को सूचना दी गई।  आगे पटेढा टोल प्लाजा के पास प्रशासन के लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया।  अपने एस्कॉर्ट के गाड़ी से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

गौरतलब है कि गत देर रात तेजस्वी प्रसाद यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे।  गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया फूलों से कुछ दूर पहले तेजस्वी यादव का काफिला एक चाय के दुकान पर रुका। वह चाय पी रहे थे। इसी दौरान कई एस्कॉर्ट गाड़ी में ट्रक ने ठोकर मार दी।  जिसमें सुरक्षा कर्मी ड्राइवर समेत तीन जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।।  तेजस्वी यादव खुद सदर अस्पताल पहुंच गए।  

Share This Article