बिहार में अब 10 जून से होगी मूसलाधार बारिश.

Rahul
By Rahul

Bihar Weather Today: सावधान!

सिटी पोस्ट लाइव : शुक्रवार को पटना मे हुई मूसलाधार बारिश के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों पहले तक कई जिलों में भारी बारिश हो रही थी, लेकिन अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग  ने 10 जून से फिर बारिश शुरू होने की चेतावनी जारी की है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार और सोमवार को बारिश नहीं होगी. 10 जून से फिर से पूरे बिहार में बारिश शुरू होने की  उम्मीद है।  मॉनसून की रफ्तार फिलहाल कम हो गया है. जून के मध्य तक मॉनसून बिहार में आ सकता है। अगले दो दिनों तक पूर्वी हवा उमस वाली गर्मी बढ़ाएगी. जहां तापमान और आर्द्रता बढ़ने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी.  अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

10 जून को उत्तरी बिहार के 19 जिलों में आंधी और ठनका की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 32 जिलों में बारिश होगी. इसमें राजधानी पटना भी शामिल है.आज  रविवार को अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है. अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. आज अधिकतम तापमान 36 से 40°C के बीच रहने की संभावना है. साथ ही धूप खिली हुई है और आसमान में सफेद बादल दिख रहे हैं.

TAGGED:
Share This Article