LPG गैस सिलेंडर आज से मिलेगा केवल 450 रुपये में!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

नए साल के शुरुआत के साथ ही भारत में एक बड़ी राहत देने वाली खबर आई है। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बदलाव के बीच, भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में दो रुपये की कटौती की है। वहीं, राजस्थान से एक सकारात्मक खबर आ रही है, जहां अब रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध होगा। यह योजना राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए शुरू की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “भा.ज.पा. ने जो वादा किया था, वह नए साल से पूरा हो रहा है। अब गरीबों को केवल 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। आभार भाजपा सरकार!” उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर

राजस्थान के लोगों को अब 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। यह कदम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा हाल ही में घोषित किया गया था। यह योजना विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (BPL) परिवारों के लिए है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और लिखा, “मोदी जी की गारंटी… जो कहा, वह किया! राजस्थान सरकार ने प्रत्येक BPL परिवार और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू हो चुकी है।”

कैसे मिलेगा 450 रुपये में गैस सिलेंडर?

राजस्थान सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देगी, लेकिन उन्हें पहले गैस सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। इसके बाद, सब्सिडी राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह कदम राजस्थान सरकार द्वारा उठाया गया एक अहम और ऐतिहासिक कदम है, जो खासतौर पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का कारण बनेगा।

Share This Article