खून, कपड़े, सिर – सब मिले, बस पुलिस की चुस्ती अभी भी लापता है!
सिटी पोस्ट लाइव
जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गोपीनगर पंचायत के रहुआ धार स्थित समित बहियार में शुक्रवार को एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कदवा थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम मौके पर
पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक खून से सना शर्ट और पैंट भी मिला है, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।
इस वीभत्स घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। लोग इस तरह की घटना को लेकर न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पूरी स्थिति तभी स्पष्ट होगी जब जांच पूरी होगी और शव की पूरी पहचान हो जाएगी।