प्रधानमंत्री की सभा से सुरक्षा ड्यूटी में गैरहाज़िर रहे अधिकारी अभिराम कुमार सस्पेंड

Deepak Sharma

मधुबनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित जनसभा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी से गायब रहने के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिराम कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित (Suspended) कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अभिराम कुमार वर्तमान में समस्तीपुर में अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें समस्तीपुर के जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री की सभा के दौरान विशेष सुरक्षा ड्यूटी के लिए मधुबनी में नियुक्त किया गया था। लेकिन ड्यूटी के दिन वह न सिर्फ कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे, बल्कि उन्होंने कोई पूर्व सूचना भी संबंधित अधिकारियों को नहीं दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के जिलाधिकारी द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी गई, जिसके आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की गई। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभिराम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, ऐसे में किसी अधिकारी द्वारा इस प्रकार की ड्यूटी से लापरवाही को गंभीर सेवा दोष माना गया है। यह मामला अब आदर्श आचरण नियमावली के अंतर्गत आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Share This Article