प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत: जीतन राम मांझी

Deepak Sharma

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

सिटी पोस्ट लाइव
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (HAM) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज बाँका स्थित एक होटल में शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन, और देशभर से पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन के विस्तार पर गंभीर चर्चा हो रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस दौरान, जीतन राम मांझी ने एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “भारत आज दुनिया में एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। हाल ही में, हम जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, और 2030 तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर हैं।”

मांझी ने भारत के द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, “पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूत कर दिया गया है, जिससे देश के अंदर और बाहर हमें भरपूर समर्थन मिला है।”

इसके साथ ही, उन्होंने अनुसूचित जातियों और महादलितों को जनसंख्या के अनुपात में उनके अधिकारों की कमी पर भी बात की। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की अपील की ताकि चुनावों में उनकी उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में बड़ी शक्ति बनने और संगठन का विस्तार करने का संकल्प भी लिया गया।

Share This Article