थार ड्राइवर द्वारा पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना चितकोरा पुल के नजदीक दो दिन पहले हुई एक गंभीर घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वाहन चेकिंग के दौरान थार गाड़ी सवार एक युवक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान के तहत चितकोरा पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों की ओर गाड़ी मोड़ दी। इस जानलेवा हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और एक विशेष टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और कहीं यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं थी।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई कानून व्यवस्था को चुनौती न दे सके।

Share This Article