बिहार के कई जिलों में बारिश मचाएगी गदर,बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में आज रविवार की दोपहर  से  पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में मॉनसून की रफ्तार तेज हो गई है. पटना, छपरा, सीवान, जहानाबाद, नालंदा सहित कई जिलों में तेज वर्षा रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, भागलपुर सहित आसपास के जिलों का भी ऐसा ही हाल है.हालांकि सुबह से ही तेज धुप पटना में है.

IMD के अनुसार बिहार के 24 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण बिहार के 19 जिलों में से 13 जिलों में बहुत भारी बारिश होने वाली है. साथ ही ठनका गिरने की संभावना है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.आज से मानसून का भयावह रूप देखने को मिलेगा. भारी बारिश और ठनका गिरने की घटनाएं रिकॉर्ड की जा सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, के साथ ही दक्षिण बिहार के पटना, गया, समेत सभी 19 जिलों में बारिश होने वाली है. वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और बांका में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना मौसम विभाग ने कहा कि आज से 2 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी. इस दौरान उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होगी. इस कारण अगले 4 दिनों तक दिन और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है. दक्षिण बिहार में जोरदार आंधी के साथ ठनका भी गिर सकता है. इसीलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

TAGGED:
Share This Article