PM मोदी के दौरे को लेकर DGP ने बुलाई हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती से समीक्षा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 और 30 मई के बिहार दौरे को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विजय कुमार ने पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और रणनीति तय करने को लेकर की गई है।

बैठक में एटीएस प्रमुख ADG पंकज दराद समेत तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दो दिवसीय इस दौरे में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पटना और रोहतास (बिक्रमगंज) में निर्धारित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक में DGP विजय कुमार ने स्थानीय पुलिस, ATS और अन्य एजेंसियों को सतर्क रहने और सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। PM की मौजूदगी वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती, ट्रैफिक रूट प्लान, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Share This Article