बेगूसराय में बच्चों के विवाद से भड़की रंजिश, बुजुर्ग की त्रिशूल से गोदकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। उजान बाबा स्थान के पास एक बुजुर्ग की सोते समय त्रिशूल से आंख गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 निवासी स्वर्गीय राम सुंदर राय के पुत्र इंद्रदेव राय (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले मृतक के भतीजे अमित कुमार का विवाद पड़ोसी टुनटुन सदा के बच्चों से हो गया था। उस दौरान टुनटुन सदा ने अमित के साथ मारपीट की थी। जब इंद्रदेव राय ने इस घटना की निंदा की, तो टुनटुन सदा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था, लेकिन तब मामला शांत करा दिया गया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीती रात जब इंद्रदेव राय अपने डेरा पर अकेले सो रहे थे, तभी टुनटुन सदा और उसके दो साथियों ने बाबा स्थान से त्रिशूल उखाड़कर सोते हुए इंद्रदेव पर आंख पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में आरोपी टुनटुन सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Share This Article