आरा से भाकपा-माले सांसद सुदामा प्रसाद ने गोपाल खेमका के परिवार से की मुलाकात, नीतीश सरकार पर बोला तीखा हमला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
आरा से भाकपा-माले (CPI-ML) के सांसद सुदामा प्रसाद ने हाल ही में मारे गए व्यवसायी गोपाल खेमका के परिवार से मुलाकात की और बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा, “बिहार की हालत बहुत खराब हो चुकी है। अब यहां उद्योगपतियों और व्यापारियों की हत्या सरेआम हो रही है।

अपराधियों को पूरी छूट दी गई है और पुलिस कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो पा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि अब नेता प्रतिपक्ष और मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर भी गोलियां चल रही हैं। क्या यही है ‘सुशासन बाबू’ का मॉडल?” सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य में हालात बेहतर होते, तो इतने बड़े उद्योगपति की हत्या उनके घर के बाहर इस तरह से नहीं होती।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने नीतीश कुमार की चुप्पी और प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, “पूरी सरकार चुप बैठी है और अपराधियों को तांडव करने के लिए खुली छूट दे दी गई है। बिहार में अब कोई देखने और संभालने वाला नहीं बचा है।”

Share This Article