तेजप्रताप ने सिपाही से लगवाया ठुमका, पत्रकार की फड़वाई पैंट, बोले- पलटू चाचा हैप्पी होली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पुरे देश में लालू यादव के कुर्ता फाड़ होली मशहूर है.अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप अपने पिता की परंपरा को आगे बढाते नजर आ रहे हैं.होली के दिन राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन तेजप्रताप के सरकारी आवास पर  होली की धूम नजर आई. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज अलग अंदाज में होली खेलते दिखे.होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट पहले स्कूटी से सीएम आवास के बाहर पहुंचे और कहा- ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली!’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इससे पहले अपने सरकारी आवास पर उन्होंने बिहार पुलिस के एक जवान से ठुमके भी लगवाए. मजबूरी में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने ठुमके भी लगाए. पुलिसकर्मी वर्दी में थे. तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा- ‘ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे.फिर क्या था पुलिसवाले नाचने लगे.तेज प्रताप के आवास पर पैंट फाड़ होली भी खेली गई. समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उन्होंने कुर्ता फाड़ दिया. उसके बाद गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस दौरान तेज प्रताप माइक से अनाउंसमेंट करते दिखे.

लालू प्रसाद की होली-विरासत अब तेज प्रताप यादव ही संभाल रहे हैं. पहले लालू यादव के आवास पर कुर्ता फाड़ होली मनाई जाती थी. शनिवार को तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर सुबह से ही होली का माहौल रहा.होली खेल ही रहे थे कि एक सीनियर फोटोग्राफर ने सबके सामने होली के माहौल में मजाक में जोर-जोर से कह दिया कि आपका पर्सनल फोटो मेरे पास है. कहें दो दिखा दें.फिर क्या था तेज प्रताप ने चैलेंज कर दिया और कहा कि है तो दिखाइए इसके पहले फोटोग्राफर का कुर्ता फाड़ा जा चुका था. फोटोग्राफर तेज प्रताप की तस्वीर मोबाइल में खोजने लगे.

Share This Article