Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव : 20 जुलाई से एकबार फिर से बिहार में मानसून सक्रीय होनेवाला है.पिछले दो दिन से बिहार में मानसून सक्रीयबना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित 19 जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है. पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.
गुरुवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
औरंगाबाद के नवीनगर में 25.8 मिमी, सहरसा के सतार कटैया में 21.6 मिमी, बांका के अमरपुर में 16.2 मिमी, बांका के चंदन में 16.2 मिमी, नवादा के रजौली में 15.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 14.4 मिमी, पटना के फुलवारीशरीफ में 14.0 मिमी, नवादा के हिसुआ में 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
सुपौल के त्रिवेणीगंज में 12.4 मिमी, बांका के शंभूगंज में 12.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 11.2 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 11.2 मिमी, झाझा में 10.4 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 10.4 मिमी, भागलपुर के सोनहलुआ में 10.2 मिमी, पटना शहर में 9.2 मिमी, पटना के बिहटा में 9.0 मिमी, भोजपुर के आरा में 8.8 मिमी एवं औरंगाबाद में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई.