चंदन मिश्र शूटआउट के अपराधियों का आरा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : चंदन मिश्रा हत्याकांड के अपराधियों और पुलिस के बीच आरा जिले में आज सुबह सुबह मुठभेड़ हो गई है.इस शूट आउट में दो अपराधी घायल हो गये हैं.सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए हैं. दोनों अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल थे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फिलहाल घायल अपराधियों को लेकर पुलिस इलाज के लिए अस्पताल पहुंची है. पुलिस ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो शॉर्प शूटरों और पुलिस के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दोनों शूटरों को गोली लगी है. घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  फिलहाल पुलिस अपने अभिरक्षा में दोनों का अस्पताल में इलाज करा रही है. 

Share This Article