सिटी पोस्ट लाइव
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलसी और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह ने एक बार फिर जमकर नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमने पलटू राम कहा तो मेरी सदस्यता ले ली गई लेकिन आप गूगल से भी पूछेंगे, तो नीतीश कुमार का ही नाम लेगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जो स्थिति है उन्हें 1 मिनट भी मुख्यमंत्री के पद पर या किसी पद पर रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने सदन के अंदर महिलाओं को लेकर क्या-क्या नहीं कहा लेकिन कार्रवाई हम पर हो गई। नीतीश कुमार को 1 मिनट भी गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का दिमाग काम नहीं कर रहा है वह चपरासी नहीं हो सकता है मुख्यमंत्री तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने कहा कि आपने हमको निष्कासित कर दिया लेकिन कितनों को निष्कासित कीजियेगा, यह हम भी देखते हैं।