बुधवार बना रहा है खास संयोग, जानिए कौन सी राशियां रहेंगी लाभ में…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 23 जुलाई,दिन बुधवार है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। इसके साथ ही आज मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करने जा रहे हैं। इन स्थितियों में आज चंद्रमा गजकेसरी समेत दुरुधरा योग का निर्माण कर रहे हैं क्योंकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और द्वादश में शुक्र का संचार हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तारपूर्वक से।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- मेष राशि के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके आज अचानक कुछ नया काम आ सकता है। आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर परिवार के मामले में दिन आज अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी पार्टनर से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है।

वृषभ- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ करना चाह रहे हैं तो भी दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आप लोग आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। कोई बड़ा अवसर आपको आज मिल सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपकी राशि में आज गजकेसरी योग बना है जो आपके लिए लाभदायक है। आपको परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज अपनी आर्थिक योजना को सफलता पूर्वक लागू कर पाएंगे। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क- इन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। आपको आर्थिक लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देकर विरोधियों को मात दे पाएंगे। आपकी राशि में आज बुधादित्य योग बना है जो आपको सरकारी कामकाज मे सफल बनाएगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंता सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आप उत्साहित महसूस करेगे।

कन्या- कन्या राशि के जातकों आप आज साहस और धैर्य से आगे बढ़ेंगे। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर आपको आज मिल सकती है। आपकी सेहत में आज सुधार होगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

तुला- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद था तो वह दूर होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे। आपको आज कोई मनचाहा लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक- इन राशि के लोगों के लिए आज लाभदायक रहेगा। आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। कोई भी काम साझेदारी में करना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं आज उनको कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। घर परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, आपस में सहयोग बना रहेगा।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस में अच्छी कमाई कर पाएंगे। आप आज पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से सहयोग पाएंगे। आपको आज नौकरी में कोई अच्छा मौका मिलेगा। आप आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें और लेनदेन में सतर्क रहें।

मकर- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी। आप आज परिवार के साथ सुखद पल बिताएगे। आप आज धातु और बिजली के कारोबार में लाभ पाएंगे। आप आज कहीं से कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति से लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मीन- आज आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गजकेसरी योग बना है जो आपके लिए लाभदायक है। आप आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का लाभ पाएंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बिजनेस मे आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों और जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा।

Share This Article