सिटी पोस्ट लाइव
आज 1 अगस्त, दिन शुक्रवार है। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में स्वाति नक्षत्र से हो रहा है जो एक शुभ संकेत है। इसी कारण आज शुभ नामक योग भी बना हुआ है। और चंद्रमा पर आज गुरु की नवम दृष्टि भी रहेगी। आज सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। आइए जानते हैं आज का सभी राशिफल विस्तार पूर्वक से।
मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सहयोगियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। नौकरी में बदलाव से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन कमाई में बढ़ोतरी होगी। शुभ रंग- चमकीला लाल
वृषभ- इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में आज गुरु और शुक्र की युति रहने से आपकी कमाई बढ़ने की संभावना है। आपका बकाया पैसा वापस मिल सकता है। अपने लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। शुभ रंग- ओपल व्हाइट
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आप किसी विषय को लेकर निर्णय लेने में दिक्कत होगी। आज आपको कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य रखने की जरूरत होगी। आज जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको आज प्रेमी जीवन में पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- सिल्वर कलर
कर्क- इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई ऐसी सफलता मिलेगी जिससे आप उत्साहित रहेंगे। आपको आज नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। आज चंद्रमा के राशि से सुख भाव में होने की वजह से आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान देने की जरूरत है। शुभ रंग- मैजेंटा
सिंह- सिंह जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। राजनीति या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। बकाया धन आपको आज वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्य मे आज आपकी सक्रियता बढेगी। शुभ रंग- बरगंडी रेड
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। परिवार मे आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। शुभ रंग- फिरोजी
तुला- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सफलतादायक होगा। कामकाज मे तेजी देखने को मिलेगी। आपको अपने बचे हुए काम पूरे करने होंगे। सांसारिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत का ध्यान देना होगा
शुभ रंग- क्रीम
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालो के लिए आज जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपना काम जल्दी से निपटाना चाहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन व्यापार करने वालों के लिए लाभदायक है। बैंक से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। शुभ रंग- मरून
धनु- इस राशि को अपनी व्यवहार कुशलता और चतुराई से लाभ मिलने वाला है। आपके विरोधी भी आज आपके काम से प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। शुभ रंग- सिंदूरी
मकर- आपके पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कामकाज में आज रुचि कुछ कम रहेगी। अगर आप कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। पड़ोसियों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। शुभ रंग- रस्ट कलर
कुंभ- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज किसी विवाद और कानूनी मामलों में जीत मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में आपकी खुशियां बनी रहेगी। आपके अंदर आज कुछ नया करने और सीखने की चाहत होगी। कोई चाहत पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
मीन- मीन राशि वालों के लिए आज का कोई अटका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। और पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग- पेल कलर