सिटी पोस्ट लाइव
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार किसी राजनीतिक वजहों से नहीं, बल्कि वो अपने कबूलनामे से। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर पंकज त्रिपाठी को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। इसका खुलासा इंडिया टूडे से बातचीच के दौरान की है।
दरअसल, लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अपनी बेबाक भाषण और बहस के लिए जानी जाती है। उनका यह कबूलनामा लोगों को हैरतअंगेज कर दिया है। बातचीत के दौरान सासंद से उनकी बॉलीवुड की फेवरेट फिल्म के बारे में सवाल किया गया था। तब उस पर इन्होंने जवाब देते हुए कहा, मैंने मुन्ना भाई सीरीज देखी है। इसे मैं दोबारा देखना चाहूंगी। मैंने विक्की डोनर देखी है और ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। मैं पंकज त्रिपाठी से प्यार करती हूं। मैंने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मैंने उन्हें एक खत भी लिखा था, इसका उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया, लेकिन हां मैंने उन्हें एक खत लिखा था। वह मेरे क्रश हैं। मेरे ख्याल से वह सबसे कूल अभिनेता हैं। मुझे उनकी नकारात्मक भूमिकाएं भी अच्छी लगती हैं। मुझे वह मिर्जापुर में पसंद आए और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी।’
उनसे जब खत के बारे में पूछा गया कि क्या लिखा था, तब इस पर आगे कहा ‘मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं उनके साथ कॉफी पीना चाहती हूं। वैसे वह अलीबाग में रहते हैं और किसी से कॉफी पर नहीं मिलते हैं।’ महुआ पंकज त्रिपाठी की इतनी बड़ी फैन हैं कि उन्होंने साथी सांसद और एक्टर रवि किशन से भी उनसे बात कराने के लिए कहा। और रवि ने उनकी बात मानते हुए पंकज त्रिपाठी से फोन पर बात कराई।