केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला, कहा- गिरगिट को भी शर्म आ जाए

1990 में आरएसएस के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे लालू

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव आज अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर इतने बदलते हैं कि गिरगिट को भी इनसे शर्म आ जाएगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 1990 में आरएसएस के मुख्यालय जाकर कैलाशपति मिश्र से अपनी सरकार के लिए समर्थन मांगा था, और उनके सहयोग से ही वह मुख्यमंत्री बने थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू यादव को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर जारी करने का हक नहीं है, क्योंकि वह वही नेता हैं, जिन्होंने कभी अपने ही सहयोगियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव को अपनी पृष्ठभूमि को याद रखना चाहिए, विशेष रूप से उनके वक्फ बिल पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर।

राहुल गांधी के मुसलमानों के बाद अब ईसाईयों को लेकर दिए गए बयान पर भी गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं, यह खुद उन्हें नहीं पता। इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की लोकसभा में डिबेट में भाग न लेने पर भी तंज कसा और कहा कि वह अब भी अपने चेहरे पर आत्मविश्वास लाने में नाकाम हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी आज नीतीश कुमार पर पोस्टर लगा रही है, जबकि यह पोस्टर लालू यादव पर लगने चाहिए थे।

Share This Article