सिटी पोस्ट लाइव
आज 5 अगस्त. दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर मे आज ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेगे। और चंद्रमा से दूसरे एवं द्वादश भाव आज खाली रहेंगे जिससे केमद्रुम योग बनेगा। जबकि इस प्रतिकूल योग के साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु और शुक्र की शुभ दृष्टि होने से राजयोग बनेगा। तो आइए जानते हैं आज का सभी राशिफल जानते हैं विस्तार पूर्वक से।
मेष- आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने से आपको आज भाग्य का भी प्रबल लाभ मिलेगा। आपको आज हर काम में सफलता मिलेगी। परिवार में आपको अपने पार्टनर और पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- लाल
वृषभ- आज के दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपको अनचाहे लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की सलाह दे रहा है। बाहरी खान पान से आपको आज बचने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कानूनी मामलो में आज जोखिम लेने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग- शहद सामान
मिथुन- आपका आज पार्टनरशिप में काम अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन मे भी आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेमी जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको बिजनेस में आज कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी।
शुभ रंग- गुड़ समान
कर्क- आपको कोई अप्रत्याशित सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। आपको आज अपने किसी शौक को पूरा करने का अवसर मिलेगा। भाई बहनों से आपको आज साथ मिलेगा।
शुभ रंग- चेरी कलर
सिंह- आपको आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में शुभ ग्रह योग का लाभ मिलेगा। आज आज कुछ नई तकनीक सीखने का भी कोशिश करेंगे। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यों का भी आयोजन हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज शुभ और अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। शुभ रंग- रेड वाइन
कन्या- आज के दिन आपको सुख साधनों का लाभ मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और कामकाज के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहने वाला है। आप आज पसंदीदा भोजन का आंनद ले सकते हैं। आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। आज अधिकारी वर्ग से कार्यक्षेत्र में आपको प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग- हरा