पुलिस ने महिला के साथ जो कुछ किया-तस्वीर हिला देगी, सुशासन को शर्मसार कर देगी, छोड़ेगें नहीं DGP साहेब…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नीतीश कुमार के सुशासन को कुशासन में बदलने के लिए अपराधियों की दरकार नहीं। सुशासन की पुलिस के कारनामे तो अपराधियों से भी ज्यादा खौफनाक हैं। मोतिहारी से एक दम्पति के साथ पुलिस गुंडागर्दी की जो खौफनाक तस्वीर सामने आई है, वह बिहार को हिला देनेवाली है। सुशासन को शर्मसार कर देनेवाली है। पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के नाम पर अंधेरे में एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया है। महिला को जिस तरह से पुरुष पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर घसीट कर जिस तरह से गाडी में बिठाया है, वैसा कारनामा तो शातिर अपराधी भी करने में शर्मा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर इस घटना को सबके सामने ला दिया है। थाना प्रभारी अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने न केवल दंपति को परेशान किया, बल्कि विरोध करने वाले लोगों को भी धमकाया। यह घटना बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाती है। घटना मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में बरियारपुर चीनी मिल के पास की है। यहां इस दंपति के साथ पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि रविवार (10 अगस्त) की रात बाजार से लौट रहे एक पति-पत्नी को वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने रोका। अंधेरे में गाड़ी रोकने में थोड़ी देरी होने पर पुलिस आगबबूला हो गई और दंपति के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जो पुलिस की संवेदनहीनता को जाहिर कर रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बताया जाता है कि जैसे ही दंपति ने शोर मचाया स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की इस हरकत का विरोध किया। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर पुलिस की गुंडागर्दी को रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी दंपति को जबरन गाड़ी में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। महिला अपने पति को बचाने की कोशिश करती दिखी, लेकिन पुलिस ने दोनों के साथ मारपीट की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

Share This Article