सिटी पोस्ट लाइव
मलयालम अभिनेत्री ग्रेस एंटनी ने अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस खास अवसर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी है।
मलयालम फिल्म इडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ग्रेस एंटनी ने शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्मों में ग्लैमरस और दमदार किरदार निभाने वाली ग्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो पोस्ट की है। साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा- ‘न कोई आवाज, न रोशनी, न भीड़… आखिरकार हमने कर दिखाया। जस्ट मेरिड’।
गौरतलब है कि ग्रेस ने जो तस्वीरें पोस्ट की है, उसमें अपने पति का नाम या चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संगीत निर्देशक एबी के साथ शादी के बंधन में बंधे है। बता दें, फिल्म कुंबलंगी नाइट्स में फहद फासिल की पत्नी का रोल निभाने के कारण वे काफी पॉपुलर हुई।