सिटी पोस्ट लाइव
शहीद बिक्रम बत्रा पर बनी फिल्म शेरशाह के 12 अगस्त,2021 के दिन ही सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। आज इस मूवी के 4 साल पूरे हो गए है। इस खास मौके पर फिल्म के एक्टर ने पोस्ट शेयर किया है।
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ के आज 4 साल पूरे हो गए। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। आज 12 अगस्त के दिन ही 2021 में शेरशाह बॉक्स ऑफिस पर आई थी। इसमें सिद्धार्थ और कियारा ने अहम भूमिका निभाई थी। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए शहीद बिक्रम बत्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। पहली स्टोरी में धर्मा प्रोडक्शन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लगा. है। इसमें लिखा है, ‘एक बहादुर सिपाही की सच्ची कहानी, जिसने देश के लिए लड़ाई लड़ी और पीढ़ियों तक अपनी छाप छोड़ी। ‘शेरशाह’ के हिट गानें और शानदार डायलॉग्स को चार साल पूरे हो गए।’ साथ ही दूसरी स्टोरी में सिद्धार्थ ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें फौजी के ड्रेस में देखा जा सकता है। और ग्राफिक्स पर लिखा है ‘शेरशाह’ के चार साल। इसके अलावा अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘गर्व से अभिभूत, प्यार भरी यादें 4 साल बाद भी उतनी ही मजबूत हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाना मेरे लिए हमेशा सबसे सम्मान की बात रहेगी।’