हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, पीसीबी ने रेफरी हटाने की ठानी, पूर्व पाक खिलाड़ी भी कूदे मैदान में…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

रविवार को भारत-पाक मुकाबला के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद कई पाक प्लेयर्स ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं, पीसीबी ने रेफरी पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

14 सितंबर को भारत-पाक के हुए मुकाबले के बाद खिलाड़ियों के व्यवहार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रविवार को हुए टॉस और मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया। पाक ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से शिकायत करते हुए कहा कि भारतीय टीम ने खेल भावना नहीं दिखलाई। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पायक्रॉफ्ट पर व्यवहार पक्षपाती का आरोप लगाया है और टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पाक की एक रिपोर्ट से दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से हट सकता है। इस मामले पर कई पाक क्रिकेटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि अगर पहलगाम की ही बात है तो भारत हमसे जंग लड़ ले। क्रिकेट में इन बातों को न लाए। और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम ने मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन, यह सिर्फ क्रिकेट मैच था। इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए। फिर पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा- क्रिकेट को क्रिकेट ही रहने दें, इसमें सियासत न करें।

गौरतलब है कि शिकायत में देरी के लिए PCB ने अपने डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वहाला को बर्खास्त कर दिया है। बता दें, मैच रेफरी एंडी जॉन पायक्रॉफ्ट जिम्बाब्वे के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। वे 3 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल चुके हैं। 2009 में उन्हें ICC मैच रेफरी के एलीट पैनल में शामिल किया गया।

Share This Article