सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने बोल्ड लुक और स्टाइलिश के लिए जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने गोवा ट्रिप की कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं।
दरअसल अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों गोवा वेकशन में छुट्टियां मनाने गई थी। वहीं, एक्ट्रेस ने वेकेशन की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्ट के नीचे कैप्शन देते हुए लिखा- “वीकेंड की छुट्टी। प्रकृति, खाना और मैं।” यह कॉम्बिनेशन वाकई लाजवाब है। इस पोस्ट में वो पूल के किनारे नीली बिकिनी में नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
हालांकि, भूमि पेडनेकर ने पने करियर की शुरूआत यश राज फिल्म्स के सहायक कास्टिंग निर्देशक से किया था। उन्होंने 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। वहीं, एक्ट्रेस कई सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आई है। इस सूची में ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘पति पत्नी और वो’, जैसी फिल्में शामिल हैं।