सिटी पोस्ट लाइव
इंसान को जीवित रहने के लिए भोजन आवश्यक होता है। इसमें प्लांट बेल्ड सब्जियां का अहम योगदान होता है,जो प्रकृति ने हमें दिया है। हमें अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को शामिल करना चाहिए। ये सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। आज हम जानेंगे कि खाने में ज्यादा सब्जियां क्यों होनी चाहिए और इसके क्या फायदे है।
दरअसल, सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं,जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि ज्यादा सब्जियां खाने के बहुत बड़े फायदे हैं। इसमें मौजूद फाइबर से पेट आसानी से साफ होती है। साथ ही विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत होती है। कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा सब्जियां थकान को दूर करती है और पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है। बता दें कि फल और सब्जियां में विटामिन A, C, E और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। वहीं, अधिकतर फल और सब्जियां में फाइबर(मटर,ब्रोकली और फूलगोभी) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे पेट भरने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता हैं। फाइटोकेमिकल्स नामक एक प्राकृतिक तत्व होते हैं,जो डायबिटीज टाइप 2, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर का खतरा को कम करता है।
अब आपको बताते हैं कि सब्जियां को डाइट में शामिल करने के आसान तरीके क्या है। सलाद को भोजन में शामिल करें,यह रंग-बिरंगा और ताजा होता है। वहीं, ठंड के दिनों में सूप को गर्म करके पिएं,वो बहुत पौष्टिक होता है। साथ ही पालक या चुकंदर को फलों के साथ ब्लेंड करके स्मूदी तैयार करें,जो आसान भी है और जल्दी तैयार भी हो जाता है।
सब्जियां खाने के फायदे:-
पेट की सेहत बेहतर रहती है
वजन कंट्रोल में रहता है
बीमारियों से बचाव होता है
दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है
त्वचा निखरती है
जानकारी के लिए बता दें कि सब्जियां न खाने के भी कई सारे नुकसान है। इसमें शरीर को जरूरी तत्व नहीं मिलते। उसके बाद इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। फिर पेट खराब होने लगता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। वहीं, लंबे समय तक ऐसा करने से डायबिटीज और हार्ट जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।