सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के फेमस सिंगर आतीफ असलम के पिता का आज निधन हो गया है। उनकी उम्र 77 साल की थी। उन्होंने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
दरअसल, बॉलीवुड के चर्चित गायक आतीफ असलम के पिता मोहम्मद असलम का आज निधन हो गया है। वो 77 साल के थे। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता की फोटो शेयर करते एक भावुक पोस्ट लिखा है। पोस्ट में लिखा ‘अपने आयरन मैन को आखिरी सलाम। आप जहां भी रहें प्यार में रहें अब्बू जी।’ आतिफ असलम अपने पिता को आयरन मैन बुलाते थे।
हालांकि, सिंगर के पिता खाफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने उनको दिल का दौरा भी पड़ा था। वहीं, कई पाकिस्तानी कलाकारों ने आतिफ असलम के पिता के निधन पर गम का इजहार किया है। बता दें कि सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए ‘तेरा होने लगा हूं’, ‘तेरे बिन’, ‘ओ रे पिया’, ‘बे इंतेहा’, ‘जीने लगा हूं’, ‘दिल दिया गल्लां’, ‘वो लम्हे वो बातें’ और कई बेहतरीन गाने गाए हैं।