बीपीएससी का एडमिट कार्ड आज हो सकता जारी, बीपीएससी के मामले पर सीएम नीतीश को तेजस्वी यादव ने लिखा पत्र

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को बढ़ाया जाए, क्योंकि सर्वर डाउन रहने के कारण हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। साथ ही, नेता प्रतिपक्ष ने नॉर्मलाइजेशन के विषय पर सरकार से स्पष्ट नीति अपनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा पुराने पैटर्न के तहत एक दिन में एक शिफ्ट और एक पेपर के रूप में आयोजित की जाए, ताकि कोई भी पेपर लीक न हो।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

3 दिसंबर को आयोजित होने वाली 70वीं बीपीएससी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है। इस संबंध में जानकारी पाने के लिए यहां देखें, और जानें इसे डाउनलोड करने का सरल तरीका।

बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को होने वाली है। आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और राज्यभर में 925 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। हालांकि परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज इसका एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। नीचे, हम आपको इसे डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।

70वीं बीपीएससी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 

2. होमपेज पर “BPSC 70th Prelims Admit Card” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 

3. अब अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे चेक करके डाउनलोड कर लें। 

परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

बीपीएससी परीक्षा को लेकर राज्य सरकार और आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक्स चेक किया जाएगा, जिसमें उनके फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों की जांच होगी। सभी केंद्रों पर कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। आयोग के सचिव ने सभी जिलों के डीएम को सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आयोग ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें। 

Share This Article