धार्मिक विवाद में फंसी ‘परम सुंदरी’, मेकर्स के खिलाफ विरोध तेज…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर ईसाई समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कोर्ट तक जाने की धमकी दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, निर्देशक तुशार जलोटा की आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में एक रोमांटिक सीन को लेकर ईसाई समुदाय के लोग नाराज हो गए। वॉचडॉग फाउंडेशन के फाउंडर निकोलस अल्मेडा और उनके वकील गॉडफ्रे प्रिमेंटा ने फिल्म निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए। और कोर्ट तक जाने की धमकी दी है। निकोलस ने फिल्म को लेकर कहा की ‘यह सिर्फ एक फिल्म का मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है। चर्च भगवान का घर है, न कि फिल्मों में अश्लीलता दिखाने का मंच। यह धार्मिक स्थल की पवित्रता का अपमान है। और फिल्ममेकर बार-बार यही तरीका अपनाते हैं- धार्मिक भावनाओं से खेलो, विवाद खड़ा करो और फिर फिल्म को पब्लिसिटी मिल जाती है। लेकिन इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर यह सीन नहीं हटाया गया तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। फिल्ममेकर्स को समझना चाहिए कि आस्था से खिलवाड़ करना खतरनाक साबित हो सकता है।’ वहीं, वकील ने कहा- ‘हमने इस मामले में हर कोशिश की है। सबसे पहले सीबीएफसी, सूचना-प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी। लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अब हमारे पास सिर्फ एक रास्ता है – कानून का सहारा। हम मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्राइवेट कंप्लेंट दाखिल करेंगे और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘यह कोई छोटा मामला नहीं है। धार्मिक स्थल को रोमांटिक सीन के लिए इस्तेमाल करना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह परमिशन का गलत इस्तेमाल भी है। संभव है कि चर्च ने सिर्फ शूटिंग की इजाजत दी हो, लेकिन यह नहीं बताया गया कि अंदर अश्लील डायलॉग और सीन फिल्माए जाएंगे। यह सीधा भरोसे का दुरुपयोग है।’

निर्माता दिनेश विजन(मैडॉक फिल्म्स) की आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री बहुत शानदार दिख रही है। विवादों के कारण फिल्म की डेट पहले ही कई बार बदल चुकी है।

Share This Article