सिटी पोस्ट लाइव
राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का टाइटल अपने नाम किया। उन्होंने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना आइडल बताया है। और उनको लेकर क्या कहा है।
दरअसल, राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का विजेता बनीं। इसी जीत के बाद मनिका ने अपने आदर्श और मेंटर के बारे में भी बात की। वो पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अपनी मां को अपने जीवन का आदर्श मानती हैं। टाइटल जीतने के बाद मेनका ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बारे में बात करते हुए कहा- मैं सुष्मिता सेन को हमेशा से एक ऐसी महिला के रूप में जानती हूं, जो न सिर्फ कुछ कहती हैं, बल्कि उसे करती भी हैं। मिस यूनिवर्स बनने से लेकर अपनी जिंदगी के सफर तक, उन्होंने जो भी कहा, उसका हर एक शब्द उनके लिए मायने रखता था और उन्होंने अब तक उसे करके भी दिखाया है।’ और मां के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी मां ने मुझे यह गुण सिखाया है कि आप सिर्फ बोलते नहीं, बल्कि उस पर अमल भी करते हैं। आप उसे कहते भी हैं और उसका मूर्त रूप बन जाते हैं ताकि लोग जानें कि एक व्यक्ति सिर्फ कहने से नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर हम कितने मजबूत हैं, इससे भी पहचाना जाता है।’
वहीं, मेनका ने भविष्य की जिक्र करते हुए कहा- ‘मैं इसके साथ आने वाली सभी संभावनाओं को तलाशना चाहती हूं और सिर्फ एक ही दिशा में नहीं जाना चाहती। साथ लोगों को यह दिखाना चाहती हूं कि सौंदर्य प्रतियोगिताएं आपके जीवन में और भी बहुत कुछ ला सकती हैं।’