सिटी पोस्ट लाइव : आज राहुल गांधी की अनुपस्थिति में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शेखपुरा के त्रिमुहानी दुर्गा मंदिर से शुरू होगी. यात्रा की कमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और माले नेता दिपांकर भट्टाचार्य संभालेंगे.यह यात्रा जिले के पटेल चौक और कॉलेज मोड़ होते हुए चेवाड़ा चौक के रास्ते लखीसराय पहुंचेगी. यहां रामगढ़ चौक के पास मॉर्निंग ब्रेक के बाद काफिला आगे बढ़ेगा. इसके बाद गांधी मैदान में लंच ब्रेक होगा. राहुल गांधी दिल्ली से यहीं पहुंचेंगे और यात्रा में शामिल होंगे.राहुल गांधी दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के महागठबंधन प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने गये हैं. वो दिल्ली से सीधे लखीसराय यात्रा में शामिल होंगे.
गुरुवार की शाम 4 बजे यात्रा लखीसराय बाजार समिति स्थित पेट्रोल पंप से विद्यापीठ चौक होते हुए लखीसराय से बाहर निकलेगी और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के हेमजापुर पहुंचेगी, जहां टी ब्रेक होगा. इसके बाद यात्रा मुंगेर के साफियाबाद एयरपोर्ट ग्राउंड पहुंचेगी. यहीं पर रात्रि विश्राम होगा.19 अगस्त वोटर अधिकार यात्रा’ शेखपुरा के बरबीघा में खत्म हुई. यहां श्री कृष्ण सिंह चौक पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ‘बिहार के युवा वोट चोरी नहीं होने देंगे. वोट हम सब का अधिकार है. हिंदुस्तान में गरीबों के पास आज सिर्फ वोट बचा हुआ है.”अगर ये चला गया तो स्ब चला गया जाएगा. महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव में बीजेपी ने वोट चोरी की है. चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है.
तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा-स्वास्थ्य सब चौपट है. अब इन लोगों को हटाने का वक्त का गया है.’ इससे पहले बिहार के नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गाड़ी के नीचे आ गया. अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर पुलिसकर्मी को बाहर निकाला.राहुल गांधी ने भी उनका हालचाल पूछा.यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है. ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं.तेजस्वी ने कहा, ‘आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री.’
वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अचानक गयाजी के वजीरगंज ब्लॉक के मैननी गांव पहुंच गए थे. यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी. साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया. इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए. तीसरे दिन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शेखपुरा के बरबीघा में खत्म हुई थी. यहां श्री कृष्ण सिंह चौक पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया था.उन्होंने कहा कि ‘बिहार के युवा वोट चोरी नहीं होने देंगे. वोट हम सब का अधिकार है.