जिस 6 लेन ब्रिज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, वह भरभराकर गिर सकता है, तेजस्वी की चेतावनी…..

City Post Live


सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोकामा के जिस औंटा से बेगूसराय सिमरिया गंगा 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन किया है, उसको लेकर तेजस्वी यादव ने हैरान कर देनेवाली चेतावनी दे दी है.एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल ब्रिज तकनीक से बने इस ब्रिज के आकर्षक डिज़ाइन और निर्माण को देखकर भले पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचंभित दिखाई दे रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव को अभी से इस पूल के गिर जाने का डर सता रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्माण गुणवत्ता को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है.

उन्होंने कहा, ‘जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड है और हमारी सरकार में पुल निर्माण में अरबों करोड़ का कितना भ्रष्टाचार होता है ये बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। ऐसे में कल को ये पुल भी गिर सकता है, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें’.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल में गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा छह लेन शामिल है. यह पुल पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा. देश में और भी सिक्‍स लेन पुल हैं, लेकिन बिहार का 6 लेन सिमरिया पुल (औंटा-सिमरिया गंगा पुल) देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल है. ये पुल 34 मीटर चौड़ा है, जो सामान्य तौर पर बनने वाले सिक्स लेन पुलों (29.5 मीटर) से करीब 4.5 मीटर ज्‍यादा है. छह लेन पुल मौजूदा दो-लेन वाले रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है. लेकिन तेजस्वी यादव की पूल गिर जाने की गारंटी की वजह से लोग हैरान-परेशान हो सकते हैं.

Share This Article