जेडीयू नेता संजय झा ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बताया ‘पॉलिटिकल पर्यटन यात्रा’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को ‘पॉलिटिकल पर्यटन यात्रा’ करार दिया और कहा कि इसे जनता का कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। संजय झा ने यह टिप्पणी मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान की।

‘मखाना के खेत में फोटो खिंचवा रहे हैं, काम नहीं करते’
संजय झा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “लोग पर्यटन करने जाते हैं, इसलिए ये लोग भी राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं। बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कोई मुद्दा ही नहीं है, फिर भी ये लोग इस तरह की यात्रा निकाल रहे हैं।” उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “ये लोग मखाना के खेत में जा रहे हैं, फोटो खींच रहे हैं। फोटो खींचने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संजय झा ने आगे कहा कि जब महागठबंधन की सरकार थी, तब मखाना को लेकर क्या काम किया गया, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, “मखाना को लेकर जो भी काम हुआ, वह हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।”

मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुप्पी और महागठबंधन का ‘इंटरनल मामला’
जब संजय झा से महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राहुल गांधी की चुप्पी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “आप लोग हमसे पूछ रहे हैं, उनसे पूछिए। उन्हें घोषणा करनी चाहिए ना कि उनका मुख्यमंत्री कौन है?” उन्होंने इस मुद्दे को महागठबंधन का ‘इंटरनल मामला’ बताया और कहा कि उन्हें खुद तय करना चाहिए कि उनका चेहरा कौन होगा।

Share This Article