सिटी पोस्ट लाइव
निपाह वायरस केरल के साथ-साथ देश में भी तेजी से पैर पसार रहा है। यह वायरस केरल के पलकक्ड़ जिले में खलबली मचा दी है। इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। यह नया केस कुमारमपुथुर का है। केरल में शनिवार को 58 साल की एक शख्स की मौत हो गई है,जिसमें इस वायरस की पुष्टि हुई है। यह जिले का दूसरा केस है।
दरअसल, निपाह वायरस के मौत से खबर सुनते ही सरकार ने तुरंत कांटैक्ट ट्रेसिंग और फील्ड लेवल सर्विंलांस को तेज कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के अनुसार, मरीज के सैंपल मंजेरी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे, जहां निपाह पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।वहीं राज्य सरकार ने मलप्पुरम और पलक्कड़ जिले के लोगों से बिना आवश्यकता अस्पताल न जाने की अपील की है। इसके साथ ही अस्पताल जाने वाले मरीजों और हेल्थ वर्कर्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी मेडिकल संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि तेज बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत सूचना दी जाए।
हालांकि,विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, निपाह वायरस एक ज़ूनोटिक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। यह संक्रमित भोजन, जानवरों या सीधा मानव-से-मानव संपर्क से भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं शामिल हैं।