मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, भाजपा नेताओं और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से करेंगे मुलाकात

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे, जहां बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति और आगे की तैयारियों पर बातचीत होने की संभावना है।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से भी मिलेंगे नीतीश कुमार
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से भी मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात एनडीए में गठबंधन की मजबूती और आपसी समन्वय को दर्शाती है। मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के दौरान कई अन्य नेताओं से भी उनकी मुलाकात और बातचीत हो सकती है, हालांकि, इन मुलाकातों का विस्तृत एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल देर शाम दिल्ली से पटना वापस लौट आएंगे। उनके इस संक्षिप्त दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और जदयू के बीच समन्वय बढ़ाने और महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article