सिटी पोस्ट लाइव
टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री कैंसर से पीड़ित थी।
टीवी की लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री कैंसर से पीड़ित थी। उन्होंने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली। दरअसल, अभिनेत्री ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। साथ हीं कुछ हिंदी टीवी शोज भी किए थे। वहीं, पवित्र रिश्ता में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की बहन का रोल किया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था।
गौरतलब है कि प्रिया मराठे को उनके शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे कई शो किए थे। वहीं, प्रिया के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस ने अपना आखिरी पोस्ट इस्टाग्राम पर 11 अगस्त 2024 को किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। इन दोनों जोड़ी को इंडस्ट्री का बेस्ट सपोर्टिंग कपल माना जाता था।