सिटी पोस्ट लाइव
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन और श्रीसंत का थप्पड़ कांड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर उजागर कर दिया है। इस मामले पर श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी और क्लार्क पर खूब भड़की है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन और श्रीसंत का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि, इसके पीछे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का हाथ है। अब इस मामले पर श्रीसंत की वाइफ भुवनेश्वरी ने उन दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है। भुवनेश्वरी ने कुछ दिन पहले इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा- ललित मोदी और माइकल क्लार्क को शर्म आनी चाहिए। आप लोग इंसान नहीं हैं। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए 2008 की घटना को घसीट रहे हैं। श्रीसंत और हरभजन पहले ही इससे आगे बढ़ चुके हैं। दोनों ही अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं। इसके बाद भी आप लोग उन्हें पुराने दिनों में घसीट रहे हैं। यह बेहद ही घिनौना, निर्दयी और अमानवीय है।” आगे लिखा- श्रीसंत ने कठिन चुनौतियों का सामना करने के बाद अपनी लाइफ को फिर से बनाया है। उनकी पत्नी और बच्चों की मां होने के नाते 18 साल बाद इस घटना को देखना हमारी परिवार के लिए दुखद है। परिवार को उस सदमे को फिर से जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो सालों पहले दफन हो चुका है। ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि आप लोग नजरों में बने रहें।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला IPL के पहले सीजन का है। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच खेले गए मैच में यह घटना घटी थी। इस मुकाबले में पंजाब ने मुबंई को 66 रन से हराया था। हाथ मिलाने के दौरान श्रीसंत ने हंसते हुए कमेंट पास किया था। कहा थआ- ‘हार्ड लक।’ हालांकि, इस मामले पर हरभजन कई बार पब्लिकली मांफी माग चुके है। हरभजन ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘यह जिंदगी का सबसे बुरा किस्सा है, जिसे मैं हटाना चाहता हूं।’