सिटी पोस्ट लाइव
टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का कल रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। उनके निधन के एक दिन बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा है।
टेलीविजन कें लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने कल रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे कैंसर ग्रस्त थी। वहीं, एक्ट्रेस के निधन के एक दिन बाद सीरियल की लीड एक्ट्रेस अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। दरअसल, अंकिता ने कुछ पुरानी तस्वीरें को पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘प्रिया, ‘पवित्र रिश्ता’ से मेरी पहली दोस्त थी। मैं, प्रार्थना और प्रिया… हमारा छोटा सा ग्रुप…, जब हम साथ होते थे तो हमेशा बहुत अच्छा लगता था। प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूसरे को मराठी में प्यार से वेडे कहते थे और वह रिश्ता वाकई बहुत खास था’। ‘मेरे अच्छे दिनों में वह मेरे साथ रही और मेरे दुख भरे दिनों में मेरा साथ दिया। जब भी मुझे उसकी जरूरत महसूस हुई, वह हमेशा साथ खड़ी रही। वह गणपति बप्पा की गौरी महाआरती में शामिल होना कभी नहीं भूली और इस साल मैं तुम्हारी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करूंगी। मेरी वेडे, मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं’। आगे लिखा है, ‘प्रिया बहुत मजबूत थी। उसने हर लड़ाई बहुत हिम्मत से लड़ी। यह लिखते हुए भी मेरा दिल टूट रहा है। उसे खोना हमें याद दिलाता है कि हम कभी नहीं जानते कि कोई अपनी मुस्कान के पीछे कितनी लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए, दयालु बनो… हमेशा’। ‘प्रिया, मेरी प्यारी वेडी, तुम हमेशा मेरे दिल में और मेरी यादों में जिंदा रहोगी। हर हंसी, हर आंसू, हर पल के लिए शुक्रिया। ओम शांति।
बता दें कि ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता ने अर्चना का किरदार निभाया था। और प्रिया ने अंकिता की बहन वर्षा का किरदार अदा किया। अर्चना (अंकिता लोखंडे) की एक और बहन वैशाली का रोल अभिनेत्री प्रार्थना बेहेरे ने निभाया था।