सिटी पोस्ट लाइव
टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 का लगातार रोमांचक होते जा रहा है। इसमें एक कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भी शामिल हुई है। चलिए बताते हैं कौन है फरहाना भट्ट।
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 का दिन प्रतिदिन रोमांचक होते जा रहा है। शुरूआत के एक हफ्ते के भीतर ही काफी ट्विस्ट देखने को मिले हैं। दरअसल, इस शो में एक प्रतिभागी कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भी है। बता दें, फरहाना को शो शुरू होने के 24 घंटे में ही एलिमिनेट कर दिया गया था। लेकिन अब उनकी हाउस में री-एंट्री हो गई है। वहीं, इनकी वापसी से सभी घर वाले अचंभित हो गए हैं। वापसी के बाद उनका टकराव बशीर अली से हुआ है। इन दोनों के बीच काफी चिल्लम-चिल्ला हुआ जो कि लास्ट तक गाली-गलौज पर पहुंच गई।
गौरतलब है कि जम्मु कश्मीर की रहने वाली फरहाना पिछले 9 साल से बॉलीवुड में काम कर रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुकी हैं। बता दें, वो रोमांटिक ड्रामा फिल्म नोटबुक(2019) में काम कर चुकी है। वहीं, इस फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे। साथ ही फरहाना ‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवेल्स’ और ‘लैला मजनू’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन पूरी की है। और एक्टिंग अनुपम खनी की एकेडमी से सीखी है।